हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले युवक की शादी 24 नवंबर को गाज़ियाबाद के टीला मोड़ क्षेत्र में रहने वाली युवती के साथ तय हुई थी। दहेज में 10 लाख रुपये न देने पर युवक ने रिश्ता तोड़ दिया।युवती के पिता ने गाजियाबाद के नंदग्राम थाने में युवक समेत छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिस युवक से रिश्ता तय हुआ है वह उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल के पद पर तैनात है जबकि उसकी बहन लेखपाल है। छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।
आपको बता दें कि युवती के पिता ने पिलखुवा के रहने वाले कांस्टेबल से अपनी बेटी की शादी तय की थी। जो बिजनौर में सेवानिवृत्त है। 24 नवंबर को गाज़ियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन में एक रिश्तेदार के यहां शादी की बात तय हुई थी। शादी के समय दहेज की कोई भी बात नहीं हुई थी। लेकिन कुछ दिन बाद कांस्टेबल युवक ने युवती से फोन पर बात करने के दौरान घर बनाने के लिए 10 लाख रुपए दहेज में देने को कहा। पीडित पक्ष ने दहेज की मांग पूरी न करने में असमर्थता जताई जिस वजह से आरोपी ने रिश्ता तोड़ दिया। मामले में युवती के पिता ने कांस्टेबल, उसकी लेखपाल बहन समेत छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। एसपी नंदग्राम रवि कुमार वर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457



























