हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली पुलिस ने किशोरी के अपहरण के मामले में छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर अपहरण के मामले में गांव बंगोली निवासी मनीष, लोकेश, राहुल, सुखबीर सिंह, तेजवीर सिंह समेत एक युवती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि किशोरी एक ब्यूटी पार्लर में काम सीख रही थी। आठ जुलाई की सुबह रोजाना की तरह वह घर से ब्यूटी पार्लर गई लेकिन वापस नहीं लौटी इसके पश्चात परिजनों ने बेटी को काफी तलाशा। परिजनों का आरोप है कि गांव बंगोली निवासी मनीष उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर ले गया। परिजनों से जब पूछा तो उन्होंने अभद्रता की जिसके पश्चात पुलिस ने पीड़ित के पिता की तहरीर के आधार पर छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
हापुड़: SUPER 99 लेकर आएं हैं SUPER PRODUCTS: 6396676540


























