हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना के औद्योगिक क्षेत्र में बर्तन बनाने वाली फैक्ट्री से लाखों रुपए का माल चोरी होने का मामला सामने आया है जिसके बाद फैक्ट्री मालिक की तहरीर के आधार पर पुलिस ने ड्राइवर और हेल्पर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दोनों पर लोहे की सर्किल प्लेट चोरी करने का आरोप है।
मिली जानकारी के अनुसार धौलाना क्षेत्र के औद्योगिक फेस टू में बर्तन बनाने की फैक्ट्री संचालित है जहां मालिक ने ड्राइवर और हेल्पर को चोरी करते रंगे हाथों पकड़ लिया। कंपनी के मालिक अनवार के अनुसार गांव कलछीना निवासी साजिद और उसका साथी मतीना कंपनी में बतौर ड्राइवर और हेल्पर के पद पर कार्यरत हैं जो पिछले काफी समय से सर्किल प्लेट चोरी कर रहे थे। लाखों के नुकसान का आभास जब मालिक को हुआ तो उसने जांच शुरू की और दोनों को रंगे हाथों धर दबोचा। धौलाना थाना प्रभारी निरीक्षक सुमन कुमार सिंह ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
पिलखुवा: हैंडलूम की दुकान व गोदाम पर पहुंची जीएसटी की टीम
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा क्षेत्र के मेन तिराहा पर स्थित पंकज हैंडलूम पर जीएसटी विभाग की टीम पहुंची। सर्वे के…
Read more

























