हापुड़,सूवि(ehapurnews.com): जिलाधिकारी मेधा रूपम के निर्देशन सोमवार को मुख्य विकास अधिकारी प्रेरणा सिंह विकास भवन के सभागार में जिला पंचायत राज विभाग व अन्य संबंधित विभागों के साथ स्वच्छता समिति की बैठक को संबोधित कर रही थी। बैठक में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण फेज टू के अंतर्गत द्वितीय वर्ष 2022_ 23 हेतु राज्य स्तर से निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप चयनित ग्रामों में कार्य योजना के क्रम में जनपद के 45 गांवों को एस0एल0डबल्यू0एम कार्यों को किए जाने एवं धन आवंटन की समीक्षा की गई तथा स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण योजना के अंतर्गत कार्यरत जनपद एवं विकासखंड स्तरीय मेनपावर के मानदेय के भुगतान को लेकर भी समीक्षा की गई। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि इस योजना के अंतर्गत जनपद स्तर पर संचालित एक गाड़ी इनोवा एवं एक गाड़ी बोलेरो कुल 2 वाहन को किराए पर जिलाधिकारी महोदया के अनुमोदन के उपरांत अनुबंध किया गया है। वाहनों को नए टेंडर निविदा प्रक्रिया पूर्ण होने तक पुराने टेंडर का पूर्व में निर्धारित दरों पर समय विस्तार किया जाए तथा नए टेंडर निविदा प्रक्रिया जेम पोर्टल के माध्यम से किया जाना सुनिश्चित करें। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के वार रूम कार्यालय में प्रयोग हेतु दस हजार रुपए प्रतिमाह स्टेशनरी जेम पोर्टल के माध्यम से एवं कंप्यूटर मरम्मत वास्तविक बिलो के आधार पर व्यय किया जाए। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि चयनित ग्रामों हेतु स्वच्छता प्लान बनाया जाए। हापुड़ विकासखंड में सॉलि़ड वेस्ट मैनेजमेंट हेतु गांव का भ्रमण कर कार्य शुरू कराया जाए। कार्य न करने वाले एडीओ पंचायतों के वेतन रोकने हेतु मुख्य विकास अधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया तथा कार्य न करने वाले ग्राम सचिवों का वेतन रोकने की कार्रवाई करने हेतु भी निर्देशित किया। बैठक में जिला विकास अधिकारी, समस्त खंड विकास अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, समस्त एडीओ पंचायत , सेक्टर प्रभारी उपस्थित रहे।
11 लाख रुपए की चरस के साथ नेपाली पकड़ा गया
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मेरठ की एएनटीफ यूनिट व पिलखुआ पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए नेपाल के एक तस्कर को छिजारसी टोल से आगे हिम्मतपुर कट…
Read more
























