👁 0 views Views
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के कुचेसर चोपला से लेकर उपेड़ा चौपला तक नेशनल हाईवे-9 पर चल रहे मरम्मत कार्य की वजह से रूट डायवर्ट किया गया है जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. हापुड़ से गढ़ की ओर जाने वाले रास्ते पर सड़क की मरम्मत के चलते रूट डायवर्ट किया गया है जिससे यात्रियों को कुछ समय के लिए असुविधा हो सकती है. शनिवार की सुबह मेंटेनेंस कार्य के चलते यातायात भी बाधित रहा और वाहनों की रफ्तार थम गई. सड़क की मरम्मत का कार्य जल्द से पूर्ण करने का प्रयास किया जा रहा है

























