कैरियर गाइडेंस मेले का आयोजन हुआ












कैरियर गाइडेंस मेले का आयोजन हुआ
हापुड, सीमन/सुरेश जैन(Ehapurnews.com): राजकीय इंटर कॉलेज अनूपपुर डिबाई हापुड़ में सोमवार कोवकैरियर गाइडेंस मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर जिला समन्वय श्रीमती दीपा तोमर, समाजसेवी हरीश हूण विभिन्न राजकीय एवं अशासकीय विद्यालयों से आए प्रधानाचार्य द्वारा किया गया। करियर मेले में विद्यार्थियों ने अपनी अपनी रुचियां और क्षमताओं के अनुरूप विभिन्न करियर ऑप्शन का चुनाव कर स्टाॅल के माध्यम से उनका प्रदर्शन किया। जिला समन्वयक श्रीमती दीपा तोमर ने छात्रों द्वारा लगाए गए विभिन्न कैरियर स्टाॅलों की प्रशंसा कर उनका उत्साहवर्धन किया। जनपदीय नोडल आनन्द कुमार त्रिपाठी द्वारा छात्रों को करियर से संबंधित विभिन्न कोर्सेज की जानकारी दी गई। विद्यालय के प्रधानाचार्य धनपाल सिंह ने बच्चों को करियर का सही चुनाव करने के लिए प्रेरित किया। इस कार्यक्रम में थाना सिंभावली से आए उप निरीक्षक यशपाल सिंह ने छात्रों को पुलिस प्रशासन के कार्यों के विषय में जानकारी दी। कार्यक्रम में राजकीय हाई स्कूल की प्रधानाचार्य श्रीमती रेनू बंसल , राजकीय इंटर कॉलेज मुरादपुर की प्रधानाचार्य श्रीमती तृप्ता पासी विद्यालय के शिक्षक अमित कुमार शर्मा, श्रीमती रुचि सिसोदिया, श्रीमती तैयब परवीन आदि उपस्थित रहे।

एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365











  • Related Posts

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    🔊 Listen to this अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में…

    Read more

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    🔊 Listen to this दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव शेखपुर खिचरा में सोमवार को एक रेस्टोरेंट के सामने…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा
    error: Content is protected !!