हापुड़, सीमन (ehapurmews.com): जनपद हापुड़ के नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर के गनर से राजस्थान के भिवाड़ी में बाइक सवार बदमाशों ने कार्बाइन लूट ली और मौके से फरार हो गए। 26 जुलाई को अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। दो दिन बीतने के बाद भी राजस्थान की भिवाड़ी पुलिस के हाथ खाली है।
बता दें कि हापुड़ की जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर राजस्थान के भिवाड़ी में बाबा मोहन राम के दर्शन करने गई थी। इस दौरान उनकी सुरक्षा में गनर कालू राम को तैनात किया गया था। दर्शन के बाद गाड़ी किन्हीं कारणों के लिए सड़क पर रुकी थी इसी दौरान गनर कालूराम गाड़ी से उतर गया। मौके पर एक बाइक सवार तीन बदमाश पहुंचे और कालू राम से कार्बाइन लूट कर फरार हो गए। इस संबंध में भिवाड़ी थाने में 26 जुलाई को रिपोर्ट दर्ज कराई गई। दो दिन बीतने के बाद भी पुलिस के हाथ कुछ नहीं लग सका है। भिवाड़ी पुलिस का कहना है मामले में प्रयास जारी है।
सिपाही कालूराम के खिलाफ जांच शुरु
बता दें कि रेखा नागर की सुरक्षा में मुजफ्फरनगर के सिपाही कालूराम को लगाया गया था। जब कालू राम गाड़ी से उतर कर बाहर आया तभी बदमाशों ने हल्ला बोल दिया। इस संबंध में हापुड़ पुलिस संबंधित पुलिस कर्मी के खिलाफ जांच कर रही है।
Brainwaves International School ने नर्सरी के छात्रों की ट्यूशन फीस की माफ: 8791258181, 8279806606


























