अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, चार हुए घायल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र के हाईवे किनारे एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। सड़क हादसे के दौरान चार लोग घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस दौरान गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार बुलंदशहर के थाना सिकंदराबाद के गांव कोटा के रहने वाले रोहित अपने परिवार के ही योगेश, एकता, सीमा के साथ कार में सवार होकर गजरौला में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए जा रहे थे। जैसे ही वह गांव इमटोरी के पास पहुंचे तो कार के चालक को छपकी आ गई जिसके कारण गाड़ियां अनियंत्रित होकर हाईवे से उतरकर खाई में जा गिरी। सड़क हादसे के दौरान महिला समेत चारों घायल हो गए जिन्हें पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। मामले की जांच जारी है।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103

































