हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र की परतापपुर रोड पर एक गाड़ी अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी। सूचना मिलने पर क्रेन की सहायता से नाले में गिरी कार को बाहर निकाला। इसके बाद सभी ने राहत की सांस ली। इस दौरान किसी को चोट नहीं आई। हालांकि गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई।
मामला शुक्रवार का है जब जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र की परतापुर रोड पर एक गाड़ी कहीं जा रही थी। इसके चालक ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया और गाड़ी सीधे नाले में जा गिरी। इस दौरान शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग इकट्ठा हुए और कार चालक का हाल जाना। कार चालक इस दौरान बाल-बाल बच गया। वहीं सूचना मिलने पर पहुंची क्रेन की सहायता से गाड़ी को नाले से निकाला।
VIBGYOR INTERNATIONAL SCHOOL: Admissions Open from Pre-Nur to XI: 9027474537




























