हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : दो शातिर बदमाशों ने एक स्कॉर्पियो कार को टेस्ट ड्राइव के नाम पर लूट लिया और फरार हो गए। कार लूटेरे बदमाश सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। बदमाशों ने ये स्कॉर्पियो कार जनपद गाजियाबाद के सिहानी गेट के न्यू आर्यनगर से टेस्ट ड्राइव के नाम पर शोरुम से निकाली और जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र में कार में मौजूद कर्मचारी को फेंककर फरार हो गए।ईहापुड़न्यूज गाजियाबाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात को गाजियाबाद पुलिस हापुड़ आई जिसे इस लूट की जांच का हिस्सा माना जा रहा है। साथ ही यह भी बताया जा रहा है कि बदमाश स्थानीय है।
आपको बता दें कि मामले की शुरुआत जनपद गाजियाबाद के थाना सिहानी क्षेत्र के न्यू आर्यनगर से बुधवार की शाम करीब पौने चार बजे शुरु हुई। जहां एक शोरुम के बाहर खड़ी स्कॉर्पियो कार दो बदमाशों को पसंद आ गई। दोनों बदमाशों ने टेस्ट ड्राइव के जरिए कार को लूटने की योजना तैयार की। गाजियाबाद कोतवाली क्षेत्र में दूधेश्वरनाथ मंदिर के पास रहने वाले कुलदीप पुत्र ओमप्रकाश अपने साथी दीपक बलेचा के साथ कार सेल प्रचेज का काम करता है।ईहापुड़न्यूज उसके शोरुम पर आए बदमाशों ने स्कॉर्पियों खरीदने की बात कही और उसकी टेस्ट ड्राइव मांगी। कार में शोरुम के कर्मचारी मन्नू निवासी नंदग्राम को टेस्ट ड्राइवर के लिए दोनों के साथ भेजा गया।
कुलदीप के मुताबिक आरोपी पहले मेरठ रोड औद्योगिक क्षेत्र में गाड़ी घुमाते रहे। मन्नू को कॉल करने पर बताया कि दोनों युवक मिस्त्री से गाड़ी की जांच करा रहे हैं। इसके बाद दोनों युवक फिर से टेस्ट ड्राइव करने लगे। इसी बीच उन्होंने मन्नू को गन प्वाइंट पर बंधक बना लिया और करीब ढाई घंटे तक उसे सड़क पर घुमाते रहे। बदमाशों ने वारदात को अंजाम देने के लिए कार को हापुड़ की ओर मुड़ गए। जहां जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर में कर्मचारी मन्नू को गाड़ी से फेंककर बदमाश फरार हो गए।
बताया जा रहा है कि बदमाशों ने टोल प्लाजा से बचने के लिए संपर्क मार्गों से कार निकाली। साथ ही कुलदीप ठाकुर का कहना है कि दोनों बदमाश अच्छे खासे परिवार से लग रहे थे दोनों बीच-बीच में अंग्रेजी में बात भी कर रहे थे।ईहापुड़न्यूज सिहानी गेट पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। फुटेज के आधार पर पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है। सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार गाजियाबाद पुलिस गुरुवार की रात को जनपद हापुड़ पहुंची जिसे इस केस की जांच का हिस्सा माना जा रहा है।
बाजार से सस्ते दामों पर टाईल्स लेने के लिए कॉल करें: 9837824010





























