
घर के बाहर से कार चोरी, मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कोटला मेवतियान में चोरों ने घर के बाहर खड़ी गाड़ी को चोरी कर लिया। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
दर्ज रिपोर्ट में इकरामुद्दीन ने बताया कि 16 नवंबर की शाम को उन्होंने अपनी गाड़ी को घर के बाहर खड़ा किया था। 17 नवंबर की सुबह घर से बाहर निकले तो देखा कि गाड़ी गायब थी। उन्होंने डायल 112 को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ की और मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।
हापुड़: सेठी हैंडलूम से होलसेल दामों पर खरीदे पर्दे, कंबल और भी बहुत कुछ: 7200060012































