हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के अंतर्गत शनिवार को एक सड़क हादसे में कार सवार व्यक्ति की मौत हो गई। मामले की सूचना पुलिस को मिली लेकिन तब तक कार सवार लोग कार को स्पॉट पर छोड़कर अस्पताल के लिए निकल गए। बता दें कि मामला राष्ट्रीय राजमार्ग 235 का है जब गांव पटना मोड के पास मेरठ से हापुड़ आ रही एक सैंट्रो कार ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। बताया जा रहा कि सफेद रंग की दिल्ली नंबर सैंट्रो कार को चालक संभाल नहीं पाया और उसने ट्रैक्टर-ट्रॉली में ज़ोरदार मारदी। हादसे में कार सवार की मौत हो गई और कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरु की लेकिन कार में कोई नहीं मिला जिसके बाद पुलिस हापुड़ के अस्पताल भी पहुंची लेकिन कोई जानकारी हाथ नहीं लगी। फिलहाल पुलिस गाड़ी के नंबर के आधार पर वाहन स्वामी का पता लगाने में लगी है।
FoodHub दे रहे हैं Free Home Delivery, अभी कॉल करें: 6398888613, 7078480342




























