हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र में रविवार को एक गाड़ी डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इस दौरान कार में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं घायलों का उपचार चल रहा है। गाड़ी इस दौरान क्षतिग्रस्त हो गई जिसे पुलिस ने क्रेन की सहायता से हटवाया।

मामला रविवार का है जब मुकेश और गोपाल निवासीगण हाजीपुर सिंभावली दिल्ली की ओर जा रहे थे। जैसे ही गाड़ी ततारपुर ओवर ब्रिज के पास पहुंची तो चालक ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया और रेलिंग तोड़ते हुए गाड़ी पलट गई। सड़क हादसे के दौरान कार सवार मुकेश और गोपाल दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में उपचार के लिए पुलिस ने भर्ती कराया। वहीं सड़क पर यातायात प्रभावित हो गया जिसके बाद पुलिस ने जाम खुलवाया।
II CLASS से X CLASS तक की ट्यूशन क्लास के लिए कॉल करें: 875533212






























