सड़क हादसे के दौरान पलटी कार, आठ घायल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र के जेएमएस कट के पास गुरुवार की शाम को एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना में दो बच्चों सहित आठ लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी अपनी मंजिल की ओर रवाना हो गए।
हाफिजपुर थाना प्रभारी विजय गुप्ता ने बताया कि बिजनौर के गांव नूरपुर का रहने वाला मुजम्मिल किराए पर गाड़ी चलाता है जो कि गुरुवार को बिजनौर के गांव अमहैड़ा के मुमताज अहमद, कासिम फुरकान, फूलजहां, तीन वर्षीय करीम, दो वर्षीय अयान व त्रिलोकचंद के साथ दिल्ली के आनंद विहार गया था। शाम के वक्त वह सभी को कार में लेकर वापस लौट रहा था। जैसे ही हाफिजपुर क्षेत्र के जेएमएस कट के पास पहुंचा तो अचानक गाड़ी अनियंत्रित हो गई और हाईवे पर पलट गई। सड़क हादसे के दौरान चालक सहित कार में सवार लगभग सभी लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भिजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घर के लिए रवाना हो गए।
Deewan Global School में एडमिशन के लिए संपर्क करें: 7618451651 पर


























