हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र में बुधवार को एक गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई और पलट गई। बताया जा रहा है कि अचानक सड़क पर कुत्ते के आने से यह हादसा हुआ। इस दौरान बच्चों समेत छह लोग घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
मामला सिंभावली क्षेत्र के नवादा नहर पटरी का है जहां सिंभावली के गांव भगवानपुर निवासी जावेद सिंभावली जा रहे थे। इस दौरान कार में दो बच्चों समेत कुल छह लोग सवार थे। गाड़ी के सामने अचानक कुत्ता आ गया जिसके चलते गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई और पलट गई। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया जहां सभी खतरे से बाहर है। इस दौरान गाड़ी का शीशा टूट गया और कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
Raymond से खरीदें शादी के कपड़ें, 15% तक छूट, 8791513811

























