
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव बक्सर के पास एक गाड़ी अनियंत्रित होकर हाईवे से उतर गई। बताया जा रहा है कि इस दौरान किसी को ज्यादा चोट नहीं आई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार सवारों का हाल जाना और गाड़ी को मौके से हटाया।
मामला रविवार की रात का बताया जा रहा है। जब हनी निवासी गांव नवादा सिंभावली से सामान लेकर गांव नवादा जा रहा था। जैसे यह बक्सर के पास पहुंचा तो गाड़ी अनियंत्रित होकर हाईवे से उतर गई। इसके बाद राहगीर एकत्र हुए उन्होंने कार सवारों का हाल जाना। इसके बाद पुलिस को मामले से अवगत कराया।
Admission open (2025-26)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com































