
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र में सड़क हादसे के दौरान महिला चालक की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि गाड़ी दिल्ली से अल्मोड़ा जा रही थी। सड़क हादसे के दौरान गाड़ी अनियंत्रित होकर ढाबे पर खड़ी गाड़ियों से जा भिड़ी जिसका सीसीटीवी भी सामने आया है। हादसे में निधि की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।
मामला रविवार का है जब एक अनियंत्रित गाड़ी ढाबे के पास खड़ी गाड़ियों से जा भिड़ी जिसका लाइव सीसीटीवी सामने आया है। इस दौरान हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई।घटना बाबूगढ़ क्षेत्र के कुचेसर चौपला की है। सड़क हादसे में निधि की मौत हो गई। पुलिस जांच कर रही है।
बैडमिंटन खेलने और सीखने के लिए पहुंचे SHBA: 8448029093 || #Badminton






























