
बाइक सवार दूधिया को कार ने मारी टक्कर
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र में धौलाना-गुलावठी रोड पर शनिवार की शाम बाइक सवार दूधिया को एक अनियंत्रित कार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौेक पर राहगीरों की भिड़ एकत्र हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दूधिया को राज नर्सिंग होम में भर्ती कराया। जहां डॉ. सुधा पवार ने दूधिया का उपचार किया। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।
आपको बता दें कि मामला शनिवार की शाम का हैं जब करनपुर जट्ट की मड़ैया के रहने वाले कृष्ण कुमार पुत्र रामभूल सिंह दूध लेकर बाइक से धौलाना की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह राज नर्सिंग होम के पास पहुंचे तो अनियंत्रित कार ने उन्हे टक्कर मार दी। इस दौरान लोगों में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल कृष्ण कुमार को राज नर्सिंग होम में उपचार के लिए भर्ती कराया। अस्पताल की चिकित्सक डॉ. सुधा पवार ने बताया कि कृष्ण कुमार को प्राथमिक उपचार दिया। वहीं थाना प्रभारी अवनीश शर्मा ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस कार चालक की पहचान करने में जुटी हुई हैं।





























