हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में शनिवार की शाम को एक कार पेड़ से टकरा गई जिससे कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि इस दौरान कोई जानहानि नहीं हुआ।
एक कार में सवार एक परिवार के पांच लोग संभल से दिल्ली जा रहे थे कि इसी दौरान मामला थाना सिंभावली क्षेत्र के नेशनल हाईवे 9 सिखेड़ा गांव के पास ककार किन्ही कारणों से अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जबदरस्त थी कि आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद राहगीरों ने किसी तरह अपनी जान बचाई। इस दौरान कार में सवार पांचों लोगों को मामूली चोटें आई हैं जिनमें एक बच्ची भी शामिल हैं। लोगों ने कार सवारों को बाहर निकाला और उनका हाल जाना। राहत की बात ये रही कि इस दौरान कोई जानहानि नहीं हुई।
रूटीन टेस्ट पर 50% तक की छूट पाएं , सानवी पैथोलॉजी लैब: 7505835891
























