👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में स्याना चौराहे पर सवारी के इंतजार में खड़े एक दरोगा को कार ने टक्कर मार दी जिससे दरोगा घायल हो गए. मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने कार चालक को दबोच लिया और गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया. पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है.
मामला बुधवार का है जब दूसरे जिले में तैनात एक दरोगा स्याना चौराहे पर वाहन का इंतजार कर रहे थे कि इसी दौरान मौके से गुजर रही एक बलिनो कार ने दरोगा को टक्कर मार दी. हादसे के बाद दरोगा घायल हो गए जिन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहीं मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने गाड़ी को कब्जे में ले लिया और कार चालक को दबोच लिया जिससे पूछताछ की जा रही है.




























