हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की रेलवे रोड पर स्थित शिवपुरी के बाहर टूटे नाले में एक कार अचानक पलट गई। इस दौरान कार सवार तीन लोग बाल-बाल बच गए। मौके पर मौजूद राहगीरों ने कार सवारों को बाहर निकाला। आने जाने वाले लोगों में अफरा-तफरी मच गई और कार सवारों की चीख-पुकार सुन सभी उन्हें बचाने के लिए दौड़े।
मामला शुक्रवार की दोपहर का है जब एक कार में सवार तीन लोग रेलवे रोड से शिवपुरी की ओर जा रहे थे। शिवपुरी में घुसते समय नाले की पुलिया टूटी हुई है जिस पर कार अनियंत्रित हो गई और नाले में जा गिरी। मौके पर मौजूद लोग राहत कार्य में जुट गए और कार सवारों को बाहर निकाला। कड़ी मशक्कत के बाद लोगों ने मिलकर गाड़ी को नाले से बाहर निकाला। राहत की बात यह रही कि इस दौरान किसी को चोटें नहीं आई।
हापुड़ में खुल गया UP37 THE CAFE, 7300714249






























