
👁 20 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर तहसील क्षेत्र के मेरठ मार्ग पर स्थित मध्य गंग नहर में बुधवार को एक गाड़ी अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। सड़क हादसे के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि उसका भाई घायल हो गया।
मेरठ के असीलपुर गांव निवासी साजिद अली अपने भाई अनवर के साथ कार में सवार होकर गढ़ से अपने गांव लौट रहा था। जैसे ही वह शाहपुर रोड के पास पहुंचा तो गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और वह नहर में गिर गई। इस दौरान गाड़ी पलटने से दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए जिनमें से साजिद अली की मृत्यु हो गई। उसका भाई इस दौरान घायल हो गया जिसका उपचार चल रहा है।
REDWOOD CLOTHING से खरीदें शर्ट होलसेल दामों पर: 8791313131



























