हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की फ्री गंज रोड पर एक कार कूड़ा घर में घुस गई और एक दीवार से टकराते-टकराते बच गई। अगर कार दीवार से टकरा जाती तो एक बड़ा हादसा हो सकता था। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की सहायता से कार सवार को बाहर निकाला और जांच में जुट गई। इस दौरान कोई जानहानि नहीं हुई।
मामला सोमवार की रात करीब दस बजे का है जब एक कार अनियंत्रित होकर फ्रीगंज रोड पर स्थित कूड़ा घर में घुस गई। इस दौरान काफी तेज आवाज हुई। मौके पर वॉक कर रहे लोग रुक गए और हादसे का वीडियो बनाने लगे। वहीं पुलिस को मामले की सूचना दी गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पहले तो कार चालक को लोगों की सहायता से बाहर निकाला गया उसके बाद गाड़ी को कूड़ा घर से निकालने की काफी कोशिशें की गई। कूड़ा ज्यादा होने के चलते गाड़ी को बाहर निकालने में लोगों के पसीने छूट गए। राहत की बात ये रही कि गाड़ी दीवार से कुछ कदमों पहले ही रुक गई नहीं तो एक बड़ा हादसे हो सकता था।
मोबाइल खरीदने पर पाएं चांदी का सिक्का फ्री, 7503555520

































