
12 लाख लेकर कार चालक फरार, बाबूगढ़ पुलिस जांच में जुटी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र स्थित एक ढाबे पर खाना खा रहे व्यक्ति की गाड़ी का ड्राइवर कार और 12 लाख रुपए लेकर रफूचक्कर हो गया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस मामले में मुकदमा दर्ज कर चुकी है।
मुरादाबाद के थाना गलशाहिद के मोहल्ला कटार शहीद पीरजादा तार वाली मस्जिद के पास रहने वाले हाजी मोहम्मद इस्लाम ने बताया कि वह एल्युमिनियम के कारोबारी है जो 4 अगस्त की रात करीब 10:00 बजे अपनी पत्नी रहमत जहां और बेटी अदीना के साथ मुरादाबाद से मेरठ के करीमनगर गए थे। जहां उन्होंने एक व्यक्ति से 12 लख रुपए पुत्र की शादी के लिए उधार लिए थे। यह पैसे कपड़े के थैले में रखे हुए थे। वापसी के दौरान वह ढाबे पर खाना खाने के लिए रुके। उन्होंने ड्राइवर चांद निवासी मोहल्ला जयंतीपुर मियां कॉलोनी थाना मंझोला जिला मुरादाबाद के पास उन्होंने पैसे छोड़ दिए और खाना खाने चले गए। जब वापस आकर देखा तो चांद रुपए का थैला और गाड़ी लेकर फरार हो गया जिसके बाद उन्होंने पुलिस को मामले से अवगत कराया। सूचना पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010


























