
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र कुचेसर चौपला के पास एक अर्टिगा गाड़ी अनियंत्रित होकर ट्रक में जा घुसी। इस दौरान चालक घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की जांच जारी है।
मामला रविवार की दोपहर करीब चार बजे के आसपास का है जब राजा जी होटल के सामने मुरादाबाद से दिल्ली जाने वाले रास्ते पर हरियाणा नंबर की एक अर्टिगा गाड़ी आगे चल रहे वाहन से टकरा गई। गाड़ी को चालक सुदीप पुत्र दिलीप निवासी थाना सिविल लाइन मुरादाबाद चला रहा था। सड़क हादसे के दौरान वह घायल हो गया। सूचना पर बाबूगढ़ थाना प्रभारी विजय कुमार गुप्ता पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे और घायल को सीएचसी सिखेड़ा में भर्ती कराया गया जिसकी हालत में पहले से सुधार बताया जा रहा है। बताया जा रहा है सड़क हादसे दौरान गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
मैक्स हॉस्पिटल के पूर्व चिकित्सक डॉ. अभिषेक शर्मा (E.N.T.) अब हापुड़ में: 9927827214




























