
👁 0 views Views
कोहरे में ट्राले से भिड़ी कार
हापुड़, सीमन/रियाज़ अहमद(ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के छिजारसी टोल प्लाजा के पास एक कार की ट्राले से भिड़ंत हो गई। सड़क हादसे के दौरान चीख पुकार मच गई। बताया जा रहा है कि भयानक कोहरे के कारण यह हादसा हुआ। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग एकत्र हुए और घायलों का हाल जाना।
शनिवार की सुबह हापुड़ की सड़कों ने कोहरे की चादर ओढ़ ली। विजिबिलिटी काफी ज्यादा प्रभावित हो गई। सड़क पर वाहन रेंगते हुए दिखाई दिए। इसी बीच पिलखुवा के टोल प्लाजा पर एक गाड़ी ट्रॉले से जा भिड़ी। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग एकत्र हुए और कार में सवार लोगों का हाल जाना।
रवि स्नैक्स कॉर्नर: अमूल मक्खन से बनीं तवा चाप खाने के लिए आर्डर करें: 9917226600 पर




























