कार ने भैंसा बुग्गी में मारी टक्कर, चार घायल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना कपूरपुर क्षेत्र में स्थित गांव डहाना में मंगलवार की दोपहर एक कार ने भैंसा बुग्गी में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से भैंसा बुग्गी पर सवार चार लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
आपको बता दें कि मंगलवार की दोपहर 12 बजे श्याम सिंह अपनी भैंसा बुग्गी पर सवार होकर अपने पुत्र योगेश और उसके दो पौत्रों के साथ खेत से वापस लौट रहे थे। तभी गांव के बाहर की तरफ से आ रही कार ने भैंसा बुग्गी में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद कार सवार युवक कार लेकर भाग गया। कुछ दूर चलकर कार दो स्थानों से टकराने के बाद एक नाली में जाकर फंस गई। कार सवार युवक अपनी कार छोड़कर वहां से भाग गया। घायलों का उपचार अस्पताल में चल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया। पीड़ित ने थाने में तहरीर देते हुए न्याय की मांग की है।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करें: 8279806606

































