
कार ने ऑटो में मारी टक्कर, चार लोग हुए घायल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर की स्याना रोड पर रविवार की शाम एक गाड़ी ने ऑटो में टक्कर मार दी। इस दौरान महिला समेत चार लोग घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस दौरान अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
स्याना चोपला की ओर से आ रही गाड़ी के चालक ने अचानक गाड़ी से नियंत्रण खो दिया जिसके बाद गाड़ी स्याना मार्ग पर स्थित मस्जिद के सामने अनियंत्रित होकर सड़क किनारे यात्रियों के इंतजार में खड़े ऑटो में जा भिड़ी। सड़क हादसे के दौरान ऑटो व गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गए। ऑटो में बैठे और आसपास खड़े लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि चार लोग इस दौरान घायल हुए हैं। सड़क हादसे में बहादुरगढ़ क्षेत्र निवासी सुनील, राजू, बबलू तथा एक महिला घायल हुए हैं।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069



























