हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मंगलवार की रात चलती गाड़ी से दो नीलगाय टकरा गई जिससे गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई और नीलगाय खेतों की ओर दौड़ पड़ी। गाड़ी में बैठी छह सवारियों में चीख-पुकार मच गई जिनमें से कुछ को मामूली चोटें आई हैं। हादसे के दौरान गाड़ी बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गई। राहत की बात यह रही कि किसी को ज्यादा चोट नहीं आई।
कार सवार राजू ने बताया कि गाड़ी कुचेसर चौपला से मवाना के पास स्थित एक गांव की ओर जा रही थी जिसमे कुल छह लोग सवार थे। जैसे ही गाड़ी कुचेसर चोपला चौकी के अंतर्गत गांव महमदपुर के पास पहुंची तो खेतों से अचानक दो नीलगाय निकल कर आई जिनकी ईको कार से भिड़ंत हो गई। भिड़ंत के बाद दोनों नीलगाय खेतों की ओर भाग खड़ी हुई। राहगीरों ने कार सवारों को बाहर निकाला जिन्हें मामूली चोटें आई हैं। सवारियां अन्य गाड़ी की मदद से अपनी मंजिल की ओर रवाना हो गई।
इंटरमीडिएट प्रयोगात्मक परीक्षा की तिथि 13 फरवरी तक बढ़ी
🔊 Listen to this इंटरमीडिएट प्रयोगात्मक परीक्षा की तिथि 13 फरवरी तक बढ़ी हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं के हित में यूपी बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने प्रयोगात्मक परीक्षा…
Read more























