हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र में बुधवार को एक गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई. इस दौरान कार में सवार तीन लोगों को मामूली चोटें आई जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और क्रेन की मदद से गाड़ी को साइड कराया. इस दौरान कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित हो गया.
मामला बुधवार का है जब गढ़ से हापुड़ की ओर जा रही एक कार सिंभावली थाना क्षेत्र में स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग 9 पर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई. कार में तीन लोग सवार थे जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई. हादसे के दौरान कार क्षतिग्रस्त हो गई. पुलिस ने गाड़ी को क्रेन की मदद से साइड कराया.
हापुड़: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी गाड़ी, चार लोग घायल
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र में सड़क हादसे के दौरान एक गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। सड़क हादसे के…
Read more






















