👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) :जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली के सिखेड़ा फ्लाईओवर पर बुधवार की देर शाम एक कार ने ऑटो में टक्कर मार दी जिससे ऑटो में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
आपको बता दें कि एक वैन मुरादाबाद से दिल्ली की ओर जा रही थी जैसे ही गाड़ी सिखेड़ा ओवरब्रिज पर पहुंची तो उसने आगे चल रहे एक ऑटो में टक्कर मार दी जिससे ऑटो में सवार दो सवारियां घायल हो गई। हादसे के दौरान लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने लोगों के सहयोग से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और जांच-पड़ताल में जुट गई।
जीपीएस ट्रैकर ने चोरी होने से बचाई कार




























