हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में मंगलवार को एक चालान सोशल मीडिया की सुर्खियां बन गया। दरअसल एआरटीओ विभाग ने पार्किंग में खड़ी गाड़ी का बिना हेलमेट का चालान कर दिया जिसके बाद सोशल मीडिया पर एआरटीओ विभाग का यह कारनामा वायरल हो गया। कार स्वामी गुलशन कुमार पुत्र नवल किशोर निवासी ओल्ड कोर्ट रोड गंगापुरा हापुड़ ने बताया कि उनकी गाड़ी पार्किंग में खड़ी थी और इसी बीच मैसेज आया कि गाड़ी का हेलमेट न लगाने की वजह से चालान हो गया है।
बता दें कि यह चालान 1,000 रुपए का हुआ है। मामले में एआरटीओ आशुतोष उपाध्याय का कहना है कि चालान बाइक का ही किया गया था लेकिन भूलवश डिजिट गलत डल गई जिसकी वजह से इकोस्पोर्ट कार का चालान हो गया जिसे संशोधित किया जाएगा।
चर्म रोग, गुप्त रोग आदि की महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457


























