हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : मेरठ से एक बदमाश तमंचा लेकर आया और वह पिलखुवा पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने बदमाश के कब्जे से एक देशी तमंचा व दो कारतूस बरामद किए है।
पुलिस ने बताया कि पिलखुवा पुलिस बदमाशों की खोज में गालंद चौराहे पर गश्त कर रही थी कि पुलिस ने जांच के लिए एक संदिग्ध को रोक लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक तमंचा व दो कारतूस मिले है। आरोपी की पहचान जनपद मेरठ के गांव पांचली के सद्दाम के रुप में की है।
हापुड़ में अब पांच मिनट में हटवाएं मस्से: 7668219093
























