हापुड़, सीमन/मोहित गोयल (ehapurnews.com) : यदि आपने सार्वजनिक मार्ग पर किसी भी तरह का कच्चा व पक्का अथवा पार्किंग बना कर अतिक्रमण कर रखा है, तो तुरंत हटा लें, वरना पुलिस व ट्रैफिक पुलिस आपके द्वार आकर अतिक्रमण हटाएगी और जुर्माना भी वसूलेगी। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने जनपद हापुड़ की पुलिस को निर्देश दिया है कि सभी थाना प्रभारी अपने-अपने इलाके में अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान चला कर सार्वजनिक मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराएं। पुलिस अधीक्षक ने चेतावनी दी है कि सड़कों पर वाहन आदि खड़ा करके यातायात में व्यवधान पैदा न करें।
आपकों याद होगा कि गत दिनों पुलिस अधीक्षक ने रेलवे रोड पर पैदल गश्त करके अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दी थी कि वे सड़क व फुटपाथ पर अतिक्रमण न करें, वरना पुलिस कड़ी कार्रवाई करेंगी। बता दें कि हापुड़ पचास प्रतिशत कारोबार सड़कों के सहारे चल रहा है। ट्रालियों का निर्माण, वाहनों की मरम्मत, लकड़ी, ठेके-खोमचें आदि कारोबार सड़क पर ही चल रहे है।
किफायती दामों पर खरीदें टाइल्स: 9837824010





























