हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के एसपी दीपक भूकर ने भारतीय किसान यूनियन भानू के ज़िलाध्यक्ष पवन हूण व किसानों से क्षेत्र की क़ानून व्यवस्था पर वार्ता की। किसान नेता पवन हूण ने बताया कि क्षेत्र में पशुओं की चोरी, गौकसी की बढ़ती हुई घटनाओं, ट्यूबवैलों पर मोटर व केबल की चोरी , 112 न० की गाड़ियों पर तैनात पुलिस कर्मियों के व्यवहार व माता व बहनों की सुरक्षा व किसानों के बैंक खातों से फराड तरीक़े से पैसे निकलने पर विस्तार से चर्चा की गयी। भारतीय किसान युनियन भानू के प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र गुर्जर ने बताया कि हापुड़ जवाहर गंज मैडिकल मार्केट में पूरे ज़िले से मैडिकल स्टोर वाले व आम ग्राहक भी दवाइयाँ लेने आते हैं वहाँ पर आये दिन साईकिल , मोटरसाइकिल व दवाई कम्पनियों के प्रतिनिधि के बैग चोरी होते हैं जिनकी सीसीटीवी फ़ुटेज भी कई बार दी जा चुकी हैं लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई ।कप्तान व एडीशनल एसपी सर्वेश मिश्रा ने सुरक्षा का आश्वासन दिया।
इस मौके पर पवन हूण, राजेंद्र गुर्जर, राजेंद्र प्रधान, राधेलाल त्यागी , लीले, प्रवेश हूण,रूप राम सिंह, , राजबीर भाटी, मंगल सिंह, प्रमोद त्यागी, डा० दयापरकाश आदि उपस्थित थे।
Mummy’s Kitchen : लंच और डिनर की होम डिलीवरी के लिए कॉल करें: 9358234622, 8193940941


























