👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 9 पर मंगलवार को सेव से भरा एक कैंटर अचानक अनियंत्रित होकर खेतों में पलट गया। कैंटर में सवार चालक और परिचालक मामूली रूप से घायल हो गए जिन्हें मौके पर मौजूद लोगों की सहायता से सिंभावली पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनका उपचार चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार सेब से भरा एक ट्रक गढ़ से हापुड़ की ओर जा रहा था। जैसे ही वह सिंभावली के राष्ट्रीय राजमार्ग 9 पर स्थित सिखेड़ा के पास पहुंचा तो चालक ने कैंटर से नियंत्रण खो दिया और कैंटर पलट गया जिससे उसमें भरे सेव सड़क पर बिखर गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और मामले की जांच शुरू कर दी।
अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288





























