हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के धौलाना-गुलावठी मार्ग पर ट्रक में लदे सामान को रस्सी से बांध रहे क्लीनर को कैंटर ने टक्कर मार दी जिससे क्लीनर विकास की मौत हो गई. मौके से भाग रहे कैंटर चालक को राहगीरों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
मामला धौलाना क्षेत्र के करनपुर जट गांव के पास का है जब एक ट्रक सामान लेकर दिल्ली से बनारस जा रहा था. इसी दौरान रस्सी ढीली हो गई जिसके बाद जनपद कासगंज के गांव आनंदपुर निवासी ट्रक चालक ज्ञानेश कुमार ने अपने चचेरे भाई विकास पुत्र पन्नालाल से ढीली हुई रस्सी को कसने के लिए कहा. ट्रक को सड़क किनारे खड़ा करने के बाद विकास जैसे ही रस्सी कसने के लिए पहुंचा तो कैंटर ने विकास को टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
चर्म रोग, गुप्त रोग आदि की महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9837509509






























