हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के विभिन्न क्षेत्रों में प्रतिबंधित लकड़ी की तस्करी का सिलसिला जारी है। इन तस्करों पर लगाम लगाने के लिए वन विभाग लगातार दिन-रात गश्त कर रहा है। हापुड़ के देहात क्षेत्र में शुक्रवार की रात करीब 12:15 बजे वनविभाग की टीम ने जरौठी रोड पर स्थित आरा मशीन परिसर में घुसे प्रतिबंधित लकड़ी से लदे टैंकर को बाहर निकलवा कर मुकदमा दर्ज कराया और कैंटर को कब्जे में लेकर पुलिस के हवाले कर दिया।
क्षेत्रीय वन अधिकारी हापुड़ मुकेश चंद्र कांडपाल ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली कि प्रतिबंधित लकड़ी की तस्करी की जा रही है जिसके बाद रेंज स्टाफ संजीव कुमार वन दरोगा व अन्य कर्मियों के साथ वन विभाग की टीम ने कैंटर का पीछा किया। इसी बीच कैंटर जरोठी रोड पर स्थित ब्रहम सिंह की आरा मशीन परिसर में घुस गया। वन विभाग ने देहात पुलिस की सहायता से गेट खुलवा कर कैंटर को बाहर निकाला और पुलिस के हवाले कर दिया। वन विभाग ने मामले में कार्रवाई करते हुए हापुड़ देहात में मुकदमा दर्ज कराया है।
जूतों पर 40% तक की छूट: 9719918531, 8218182274

































