
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना क्षेत्र के कस्बा धौलाना में रविवार की देर शाम केंटर की टक्कर से विद्युत लाइन के दो खंभे जड़ से टूट गए जिससे क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। बड़ा बाजार, पेठ चबूतरा, दर्जी मोहल्ला क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बाधित होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
मामला रविवार की देर शाम का है जब एक कैंटर की बिजली के दो खम्भों से टक्कर हो गई जिसकी वजह से क्षेत्र अंधकार में डूब गया। मामले की जानकारी मिलने पर विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद खम्भों को दुरुस्त करने की प्रक्रिया शुरू की।
हापुड़: दीवान स्कूल के सामने खुल गया है HOME BOSS HARDWARE होलसेल दाम पर खरीदें सामान 9568911464































