कैंटर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, बाइक सवार मेरठ रेफर










कैंटर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, बाइक सवार मेरठ रेफर

हापुड़, सीमन/रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना क्षेत्र के ककराना गांव के पास सोमवार को एक तेज रफ्तार कैंटर ने बाइक सवार को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में बदायूं निवासी सुनील गंभीर रूप से घायल हो गए। मसूरी के एक राहगीर निखिल तिवारी ने घायल सुनील को तुरंत अस्पताल पहुंचाया।

जानकारी के अनुसार, सुनील पुत्र ऋषिपाल बदायूं के बारीपुरा गांव के निवासी हैं। वह किसी मुकदमे की तारीख पर पेशी के लिए बदायूं से नोएडा आए थे। पेशी के बाद वह अपनी टीवीएस बाइक से नोएडा से धौलाना होते हुए वापस बदायूं लौट रहे थे। इसी दौरान न्यू इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास कैंटर ने उन्हें पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद कई लोग मौके पर जमा हो गए। इसी बीच मसूरी से अपने मित्र के साथ बाइक से जा रहे निखिल तिवारी ने घायल सुनील को सड़क पर देखा। उन्होंने तुरंत अपनी बाइक रोकी और बिना देर किए सुनील को अपनी बाइक पर बैठाकर धौलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक डॉ. मनदीप गुप्ता ने सुनील को प्राथमिक उपचार दिया। उनकी हालत नाजुक देखते हुए डॉ. गुप्ता ने एंबुलेंस 108 की मदद से उन्हें मेरठ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।

होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010








  • Related Posts

    हापुड के प्रवीण सेठी राष्ट्रीय पंजाबी महासंघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य मनोनीत

    🔊 Listen to this हापुड के प्रवीण सेठी राष्ट्रीय पंजाबी महासंघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य मनोनीतहापुड, सीमन (ehapurnews.com):पंजाबी समाज को एक जुट करने में लगे हापुड के प्रवीण सेठी…

    Read more

    धौलाना विधायक ने किया सड़क कार्य का पूजन

    🔊 Listen to this धौलाना विधायक ने किया सड़क कार्य का पूजन हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): धौलाना विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक धर्मेश ने गांव हसनपुर बंबावड़ मार्ग के मरम्मत कार्य…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हापुड के प्रवीण सेठी राष्ट्रीय पंजाबी महासंघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य मनोनीत

    हापुड के प्रवीण सेठी राष्ट्रीय पंजाबी महासंघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य मनोनीत

    धौलाना विधायक ने किया सड़क कार्य का पूजन

    धौलाना विधायक ने किया सड़क कार्य का पूजन

    ग्राम प्रधान के अचानक गिरने से मौत

    ग्राम प्रधान के अचानक गिरने से मौत

    फाल्गुन अमावस्या पर गंगा स्नान हेतु उमड़े श्रद्धालु

    फाल्गुन अमावस्या पर गंगा स्नान हेतु उमड़े श्रद्धालु

    कपिलदेव ने विधानसभा में उठाई बैंच की मांग

    कपिलदेव ने विधानसभा में उठाई बैंच की मांग

    हापुड़ में 22 फरवरी को लगेगा मेगा व वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर

    हापुड़ में 22 फरवरी को लगेगा मेगा व वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर
    error: Content is protected !!