हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर झिलमिल ढाबे के पास घना कोहरा होने के कारण आटे से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया जिससे ट्रक का चालक घायल हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया।
जानकारी के अनुसार वसीम हल्द्वानी निवासी हसनपुर अमरोहा रविवार की देर रात आटे से भरा एक ट्रक ले जा रहा था। जैसे ही वह राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर स्थित झिलमिल ढाबे के पास पहुंचा तो घना कोहरा होने के कारण चालक को कुछ नजर नहीं आया जिसके चलते उसने कैंटर से नियंत्रण खो दिया और ट्रक से उतर कर झाड़ियों में पलट गया। इस दौरान वसीम घायल हो गया जिसे पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया।
VIDEO: हापुड़: SUPER 99 लेकर आएं हैं SUPER PRODUCTS, कॉल करें: 6396676540





























