सिपाही से कैंटर चालक ने की हाथापाई
हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): जनता हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के ततारपुर गोल चक्कर के पास कैंटर चालक की पुलिसकर्मी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इस दौरान हाथापाई भी हुई। कैंटर चालक गाली-गलौज पर उतर आया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और केंटर चालक को हिरासत में ले लिया। साथ ही कैंटर को भी कब्जे में ले लिया।
मामला शनिवार का है जब एक कैंटर चालक को ततारपुर पुलिस चौकी के पास सिपाही राजकुमार ने रोक लिया। इस दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई और हाथापाई भी हुई। कैंटर चालक गाली-गलौज पर उतर आया। सूचना मिलने पर पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और कैंटर चालक को हिरासत में ले लिया। साथ ही कैंटर को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया। मामले की जांच जारी है।
JMS WORLD SCHOOL: ADMISSION OPEN FOR PLAY GROUP TO IX & XI: 7302252600

































