हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ निवासी कैंटर चालक बुंदू की गाज़ियाबाद के डासना में चार्टर्ड बस की चपेट में आने से मौत हो गई। मौके पर पहुंची गाजियाबाद पुलिस ने चालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे में चार्टर्ड बस का ड्राइवर भी घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कैंटर मालिक की तहरीर पर गाजियाबाद पुलिस ने चार्टर्ड बस के चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
मामला राष्ट्रीय राजमार्ग 9 का है जहां डासना स्थित एच आर एम बिजली घर के सामने नोएडा से हापुड़ जा रही चार्टर्ड बस ने आगे चल रहे कैंटर को जोरदार टक्कर मार दी। इस बीच कैंटर के पीछे खड़ा चालक हादसे की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने चार्टर्ड बस के चालक हापुड़ के गांव नगला निवासी जाकिर को अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया।
निवेश करने या जानकारी करने के लिए कॉल करें: 7351730003, 9457625625


























