हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): थाना हाफिजपुर पुलिस ने रामपुर अंडरपास के निकट से तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से आयशर कैंटर, तमंचा, दो चाकू व कारतूस बरामद किए है।
पुलिस ने बताया कि वाहन चैकिंग के दौरान आयशर कैंटर सवार तीन बदमाशों को पुलिस ने पकड़ लिया। पकड़े गए बदमाश किठौर का खालिद, लुहारी का खालिद तथा ललियाना का पप्पू है। आरोपियों के कब्जे से कैंटर व असलाह बरामद किया है। बदमाश खड़े वाहनों से स्टेपनी चोरी करने में माहिर है।

Ravindra Brand पेश करते हैं शुद्ध सरसो का तेल: 9837044155, 9837777888































