👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com ) : भारतीय किसान यूनियन (भानु) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह ने बुधवार को हापुड़ में कहा कि किसानो के साथ-साथ वह मानव जाति के साथ अन्याय नहीं होने देंगे। कुछ नेताओं ने देश व किसानों को लुटवाया है। कृषि प्रधान भारत का उद्योग प्रधान बना दिया गया है। किसानों के हित के लिए किसान आयोग का गठन किया जाए जिसमें हर फसल के किसान को लिया जाए और राजनेताओं को आयोग से दर रखा जाए। हापुड़ पहुंचने पर किसान नेता भानु प्रताप सिंह का किसानों व गणमान्य लोगों ने भव्य स्वागत किया।



























