हापुड़,सीमन (ehapurnews.com): शहर कांग्रेस कमेटी हापुड़ के अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने शनिवार को बताया कि जनपद हापुड़ की तीनों विधानसभाओं से आए आवेदन पत्रों में से 7 आवेदकों के आवेदन पत्रों को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा स्वीकृत कर लिया गया हैं जिनकी सूची पार्टी ने जारी कर दी हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक गजराज सिंह और अविनाश गौतम ने हापुड़ विधानसभा सीट से, विवेक गोयल (भट्टे वाले) और डॉक्टर शोएब ने गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा सीट से तथा अरविंद शर्मा (सर्राफा वाले) और प्रदेश महासचिव बदरुद्दीन कुरैशी ने धौलाना विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने के लिए आवेदन किया था,जिन्हें उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा स्वीकृत कर लिया गया हैं। जल्द ही पार्टी इन नामों पर मंथन करेगी और तीनों विधानसभा सीटों से प्रत्याशी घोषित करेगी। शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने कहा हैं कि पार्टी जिस किसी भी उम्मीदवार को टिकट देगी,कांग्रेस का कार्यकर्ता पूरी मजबूती के साथ उस प्रत्याशी को चुनाव लड़ाएगा।
आकर्षक, मजबूत एवं फैंसी टाईल्स उचित दामों पर पाएं संपर्क करें: 9837824010, 8449930105

चंडी मंदिर प्रबंध समिति के 15 सदस्यों वाली प्रबंध समिति के सदस्य के रूप में प्रणव वर्मा पुत्र स्व. राकेश कुमार वर्मा (वर्मा एग्रीकल्चर स्टोर वाले) चुनावी मैदान में






























