
पीएनजी गैस कनेक्शन के लगेंगे कैंप
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जिला पूर्ति अधिकारी डा. सीमा बालियान ने बताया कि शहर के औद्योगिक, कॉमर्शियल व घरेलू पीएनजी पाइप लाइन है, लेकिन लोगों ने पीएनजी के कनेक्शन प्राप्त नहीं किए है, पीएनजी कनेक्शन देने के लिए शुक्रवार को आईजीएल के नोडल अधिकारी के साथ बैठक का आयोजन किया गया है। नोडल ऑफिसर ने बताया कि रेलवे रोड, मेरठ रोड, गढ़ रोड, दिल्ली रोड, स्वर्ग आश्रम रोड व पिलखुवा में पीएनजी की पाइप लाइन है। रेलवे रोड पर तुलाराम की धर्मशाला में 23 मार्च, मेरठ रोड मंगल भवन में 24 मार्च, गढ़ रोड स्थित आंबेडकर पार्क में 25 मार्च, दिल्ली रोड स्थित अग्रसेन भवन में 27 मार्च, स्वर्ग आश्रम रोड स्थित कांति प्रसाद की धर्मशाला में 28 और पिलखुवा स्थित सरकार अस्पताल में 30 मार्च को कैंप का आयोजन होगा।
मेरठ स्वीट्स लेकर आए हैं गुजिया समोसा, लौंग लता गुजिया, केसर गुजिया: 9897693627, 9760414343






























