हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जिला व शहर कांग्रेस कमेटी ने संगठन सृजन अभियान के तहत मंगलवार को एक बैठक हापुड़ में हुई।भूतपूर्व विधायक गजराज सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन सृजन अभियान के तहत जिले से लेकर शहर में वार्ड स्तर पर बैठकें की जाएंगी, जिसमें बूथ कमेटी और उनके अध्यक्ष बनाने का अभियान चलाया जाएगा। ये अभियान जल्द ही शुरू किया जाएगा।प्रदेश सचिव व जिला प्रभारी शमीम अय्यूब उझारी ने कहा हैं कि विधानसभा चुनाव में ज्यादा समय नहीं हैं इसलिए कांग्रेस के समस्त पदाधिकारी अपनी अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए वार्डो में बैठकें कर बूथ कमेटी बनाने का कार्य जल्द से जल्द करें।जिलाध्यक्ष मिथुन त्यागी और शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के जन्मदिन पर उन्हें बधाई देकर उनके दीर्घायु की कामना की हैं। शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने कहा हैं कि लगातार 10 दिन तक शहर के वार्डों में “संगठन सृजन अभियान” के तहत बैठकें करके वार्ड कमेटी,वार्ड कमेटी के बाद बूथ कमेटी बनाने का काम तेजी से किया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक दिन चार वार्डों में बैठकें कर लोगों को संगठन से जोड़ा जाएगा। सक्रिय लोगों को ही संगठन में जिम्मेदारी दी जाएगी। इसी बीच कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का फूल माला पहनाकर स्वागत भी किया गया।बैठक में नरेश कुमार भाटी, अंकित शर्मा, जलज तेवतिया,गुलफाम कुरैशी, जकारिया मनसबी,अमित अग्रवाल एडवोकेट,इरफान अहमद,नवाब अली,रामप्रसाद जाटव,जितेंद्र सिंह,राजकुमार जौहरी,धर्मेंद्र कश्यप,अनूप कुमार कर्दम,निसार पठान खान,गौरव गर्ग,तारेश्वर त्यागी, अमित शर्मा,कपिल डंग,एहतेशाम कुरैशी,सुमित कुमार,भरतलाल शर्मा आदि कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहें।
MISS N KIDS: कपड़ों पर पाएं खास छूट, कॉल करें: 7838004027:



























