👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ में आवारा पशुओं के आतंक से हर कोई परेशान है. इसी क्रम में एक गाय को शुक्रवार को गौशाला भिजवाया गया. हापुड़ की चंडी रोड पर स्थित सब्जी मंडी में एक गाय को पकड़कर गौशाला भिजवाया गया. वार्ड नंबर 10 के सभासद नरेश भाटी ने बताया कि नगरपालिका परिषद हापुड़ के सहयोग से आवारा पशुओं को पकड़ने का कार्य जारी है. इसी क्रम में गाय को पकड़कर गौशाला भेजा गया.
































