👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ इलाके में आगामी होली के त्योहार को देखते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी एस.एन. वैभव पांडेय, एसडीएम सदर दिग्विजय सिंह ने शराब के ठेकों पर अभियान चलाया। इस दौरान अधिकारियों ने रजिस्टर, शराब की बोतलों पर लगे बार कोड को चैक किया और ठेके पर तैनात कर्मचारियों से पूछताछ की। बता दें कि बाबूगढ़ के विभिन्न इलाकों में मंगलवार की शाम यह अभियान चलाया गया। इस दौरान बाबूगढ़ कोतवाली प्रभारी देवेंद्र कुमार बिष्ट व पुलिस बल मौजूद रहा।




























